बांग्लादेश क्रिकेट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। देश के सीनियर और घरेलू क्रिकेटरों ने अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के खिलाफ खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि यदि बीसीबी के निदेशक और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम तुरंत अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो वे देश की सभी क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे। इसमें बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) और घरेलू टूर्नामेंट शामिल होंगे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान खिलाड़ियों की ओर से बात रखते हुए सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल इस्लाम के हालिया बयान अब बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं।
विवाद उस वक्त गहराया जब नजमुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि बांग्लादेश आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेता है, तो इससे बोर्ड को नहीं बल्कि केवल खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान होगा और बोर्ड किसी भी तरह की भरपाई नहीं करेगा। CWAB ने इस बयान को अपमानजनक और खिलाड़ियों का मनोबल गिराने वाला करार दिया।
CWAB अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा, “बोर्ड के एक निदेशक की ऐसी टिप्पणी खिलाड़ियों के लिए बेहद अपमानजनक है। हम लंबे समय से चुप थे, लेकिन अब हालात सीमा से बाहर हो चुके हैं। यह नाराजगी सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से जमा होती आ रही है। यदि 15 जनवरी को होने वाले बीपीएल मैच से पहले नजमुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तो हम देशभर में क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे।”
खिलाड़ियों की इस चेतावनी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया और एक आधिकारिक बयान जारी किया। बोर्ड ने कहा कि नजमुल इस्लाम की टिप्पणियां बोर्ड की आधिकारिक राय नहीं हैं और किसी भी तरह की अनुचित या अपमानजनक टिप्पणी पर बोर्ड खेद प्रकट करता है। बयान में यह भी कहा गया कि खिलाड़ी बोर्ड की सबसे अहम कड़ी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नजमुल इस्लाम विवादों में रहे हैं, जब उन्होंने सीनियर खिलाड़ी तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कह दिया था, जिसके बाद बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब सभी की नजरें 15 जनवरी को होने वाले बीपीएल मैच पर टिकी हैं। यदि नजमुल इस्लाम अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो बीपीएल रुक सकता है, घरेलू टूर्नामेंट स्थगित हो सकते हैं और राष्ट्रीय टीम का तैयारी शिविर भी प्रभावित होने की आशंका है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश क्रिकेट एक गंभीर मोड़ पर खड़ा है और आने वाले दिन इसकी दिशा तय करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...