Google Analytics Meta Pixel मुंबई में Elon Musk के प्यार में फंसी महिला, ऐसे हुई 16 लाख की ठगी - Ekhabri.com

मुंबई में Elon Musk के प्यार में फंसी महिला, ऐसे हुई 16 लाख की ठगी

मायानगरी मुंबई में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ ‘एलन मस्क’ की पहचान का इस्तेमाल कर एक महिला को लाखों का चूना लगा दिया। ठगों ने न केवल महिला को यह विश्वास दिलाया कि वह खुद एलन मस्क हैं, बल्कि उसे अमेरिका बुलाकर शादी करने और एक खुशहाल जिंदगी देने का सपना भी दिखाया। प्यार और विदेश जाने के झांसे में आकर महिला ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी। ईस्ट रीजन साइबर पुलिस ने 20 जनवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला और ठगों के बीच संपर्क का यह सिलसिला अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चला। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर महिला से बातचीत शुरू की और दावा किया कि वह असली एलन मस्क है। आरोपी ने अपनी बातों से महिला का भरोसा इस कदर जीता कि उसे एक चैटिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए मना लिया। वहां दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। आरोपी ने महिला को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया और उसे अमेरिका शिफ्ट होने का प्रस्ताव दिया, जिसे महिला ने सच मान लिया।

 

 

योजना को अंजाम देने के लिए ‘फर्जी मस्क’ ने महिला को ‘जेम्स’ नाम के एक शख्स से संपर्क करने को कहा, जिसे उसने अपना एजेंट बताया था। जेम्स ने महिला से अमेरिका के वीजा और फ्लाइट टिकट की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि शातिरों ने सीधे बैंक ट्रांसफर के बजाय, प्रोसेस को तेज करने का बहाना बनाकर महिला से बार-बार अमेजन गिफ्ट कार्ड (Amazon Gift Cards) खरीदने को कहा। महिला गिफ्ट कार्ड खरीदकर कोड शेयर करती रही और इस तरह आरोपियों ने उससे कुल 16.34 लाख रुपये ठग लिए।

Read Also  रिजर्व बैंक अब ला रहा है नया Payment Wallet

 

 

ठगी का यह खेल तब तक चलता रहा, जब तक जेम्स ने महिला से अचानक 2 लाख रुपये और जमा करने की मांग नहीं की। लगातार पैसों की मांग और बार-बार गिफ्ट कार्ड का तरीका अपनाने पर महिला को शक हुआ। जैसे ही उसने सवाल-जवाब शुरू किए, खुद को एलन मस्क बताने वाले शख्स ने तुरंत उसे ब्लॉक कर दिया और संपर्क के सारे रास्ते बंद कर दिए। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़िता ने घबराकर पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। परिवार की सलाह पर उसने पुलिस की शरण ली। फिलहाल साइबर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *