Google Analytics Meta Pixel कैंसर की तरह खतरनाक है यह बीमारी, यह लक्षण दिखे तो जाएं डॉक्टर के पास - Ekhabri.com

कैंसर की तरह खतरनाक है यह बीमारी, यह लक्षण दिखे तो जाएं डॉक्टर के पास

नई दिल्ली। देश में इस समय कई बीमारियां पैर पसार रही हैं। इसमे अभी कोरोना ज्यादा घातक हो रहा है। हालांकि इससे पहले भी एड्स, कैंसर, प्लेग लोगों की जान ले रहा है या ले चुका है। इन बीमारियों में किस्मत वाले ही बच पाते हैं। आज हम आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में बताएंगे जो टयूमर के रूप में होती है। इस ट्यूमर को बिनाइन ट्यूमर कहा जाता है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। बिनाइन ट्यूमर के बारे में जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ट्यूमर होता क्या है? दरअसल, ट्यूमर असामान्य कोशिकाओं के समूह होते हैं, जो गांठ के रूप में विकसित होते हैं। ट्यूमर कैंसरयुक्त भी हो सकता है और नहीं भी। इसलिए कहा जा सकता है कि सभी प्रकार के ट्यूमर बेहद खतरनाक नहीं होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं, एक मलिगनेंट ट्यूमर (कैंसरयुक्त ट्यूमर) और दूसरा बिनाइन ट्यूमर। बिनाइन ट्यूमर दरअसल कोशिकाओं का एक समूह है, जो अपनी उत्पत्ति की जगह से आगे नहीं फैलता है, जबकि मलिगनेंट ट्यूमर में तेज गति से वृद्धि होती है और उसके शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैलने का खतरा बहुत अधिक होता है। चूंकि बिनाइन ट्यूमर का असर शरीर के दूसरे अंगों पर नहीं पड़ता है, लेकिन इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक भी हो सकती है।
बिनाइन ट्यूमर के कारण
वैसे तो बिनाइन ट्यूमर के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जाता है कि जिस तरह से शरीर में कैंसर कोशिकाओं का निर्माण होता है, ठीक वैसे ही बिनाइन ट्यूमर का भी होता है।
इसकी कुछ प्रमुख वजहें जो मानी जाती हैं
संक्रमण, सूजन, शरीर के किसी अंग में चोट, तनाव, रेडिएशन आदि के संपर्क में आने से, आनुवंशिक कारण।
बिनाइन ट्यूमर के लक्षण
विशेषज्ञ कहते हैं सभी तरह के ट्यूमर के लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ मामलों में जांच से इनका पता चल जाता है। इसके कुछ संभावित लक्षण सिर दर्द, बेचैनी, ठंड लगना, बुखार, नजर में दिक्कत,
रात में सोते समय पसीना आना, भूख न लगना, वजन कम होना हैं।
बिनाइन ट्यूमर का पता कैसे चलता है?
शरीर में बिनाइन ट्यूमर का पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ जांच कराने को कह सकते हैं। इसमें एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन और मैमोग्राम्स शामिल हैं। इस ट्यूमर का उपचार सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है। डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से आसपास के अंगों को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को काटकर निकाल देते हैं।
शरीर में कहां-कहां हो सकता है बिनाइन ट्यूमर?
विशेषज्ञ कहते हैं कि बिनाइन ट्यूमर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसमें मस्तिष्क, गर्दन, नाक, पेट, फेफड़े और ब्रेस्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं। अगर आप शरीर के किसी हिस्से में असहज महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर जांच करवानी चाहिए, क्योंकि वह बिनाइन ट्यूमर भी हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...