Google Analytics Meta Pixel तीसरा टी-20 आज: राहुल की जगह रोहित की वापसी संभव, दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है इंग्लिश टीम - Ekhabri.com

तीसरा टी-20 आज: राहुल की जगह रोहित की वापसी संभव, दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है इंग्लिश टीम

अहमदाबाद। इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का तीसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं। ओपनर लोकेश राहुल की जगह रोहित शर्मा को शामिल किया जा सकता है। तीसरे मैच में रोहित और ईशान ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, इंग्लिश टीम दो स्पिनर्स आदिल राशिद और मोइन अली के साथ उतर सकती है। दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकते हैं। टॉम करन की जगह बॉलर मार्क वुड को मौका मिल सकता है। वहीं, जॉनी बेयरस्टो को भी बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह विकेटकीपर सैम बिलिंग्स या स्पिन ऑलराउंडर मोइन अली को शामिल किया जा सकता है। ओपनर लोकेश राहुल ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच में सिर्फ एक ही रन बनाया है। यह एक रन उन्होंने पहले मैच में बनाया था। दूसरे मुकाबले में वे खाता भी नहीं खोल सके। दोनों ही बार वे स्लिप में कैच आउट हुए। पहले मैच में उन्होंने शिखर धवन के साथ ओपनिंग की थी, जो खाता नहीं खोल सके थे। दूसरे मैच में धवन की जगह ईशान किशन को मौका मिला। उन्होंने डेब्यू मैच में ही फिफ्टी लगाई थी। इंग्लिश बॉलर मार्क वुड ने पहला टी-20 खेला था, जिसमें 20 रन देकर 1 विकेट लिया था। इंग्लैंड टीम यह मैच जीती थी। चोटिल होने के कारण वे दूसरा मैच नहीं खेल सके थे। कप्तान मोर्गन की मानें तो वे पूरी तरह फिट हो गए हैं। दूसरे टी-20 के बाद मोर्गन ने कहा था कि कोई बॉलर जो पहले मैच में 95 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से शानदार बॉलिंग करे और वह दूसरा मैच न खेले, तो आप उसे जरूर मिस करते हैं। वहीं, जॉनी बेयरस्टो का खराब फॉर्म जारी है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने दोनों मैच में 46 रन बनाए हैं। दूसरे मुकाबले में टीम को उनकी जरूरत थी, उस समय वे सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टी-20 सीरीज से पहले बेयरस्टो ने टीम इंडिया के खिलाफ अहमदाबाद में दो टेस्ट खेले थे। इसमें वे लगातार 3 बार जीरो पर आउट हुए थे। एक पारी में वे सिर्फ 28 रन बना पाए थे। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच में कप्तान कोहली ने चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। पहले मैच से पहले कहा था कि रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे, लेकिन मैच से ठीक पहले उन्होंने धवन को मौका दिया। दूसरे मुकाबले में उन्होंने धवन और अक्षर पटेल को बाहर कर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका दिया। हालांकि सूर्यकुमार को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। ऐसे में कोहली प्लेइंग इलेवन में उन्हें बरकरार रख सकते हैं। गेंदबाजी में फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ही रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...