Google Analytics Meta Pixel गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले को निहंगों ने जड़ा थप्पड़, माफी मंगवाकर पुलिस को सौंपा - Ekhabri.com

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले को निहंगों ने जड़ा थप्पड़, माफी मंगवाकर पुलिस को सौंपा

अमृतसर/गाजियाबाद  : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले मुस्लिम युवक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निहंग सिखों ने उक्त युवक को पकड़ लिया। निहंग विक्की थॉमस की मौजूदगी में युवक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे एक निहंग द्वारा थप्पड़ जड़ते हुए देखा गया। निहंगों ने युवक और वीडियो बनाने वाले उसके साथी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। इसके बाद निहंगों ने उसे गाजियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और अब उसे अमृतसर पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

 

 

इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी अब सख्त रुख अपनाते हुए अमृतसर पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। SGPC ने जब अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मामले की जांच की, तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी युवक करीब 20 मिनट तक गोल्डन टेंपल परिसर में मौजूद रहा, लेकिन इस दौरान उसने एक बार भी परिक्रमा नहीं की और न ही गुरु घर में माथा टेकने की कोशिश की। SGPC का कहना है कि उसका व्यवहार और गतिविधियां साफ इशारा करती हैं कि वह केवल बेअदबी करने और माहौल खराब करने की नीयत से ही वहां पहुंचा था।

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले युवक ने सोशल मीडिया पर दो बार माफी मांगी थी, लेकिन सिख समुदाय ने उसे स्वीकार नहीं किया। पहली बार उसने जेब में हाथ डालकर माफी मांगी थी और दूसरी बार भी उसका रवैया समुदाय को नागवार गुजरा था। वहीं, इस मामले में शुरुआत में कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न करने पर SGPC की भी कड़ी आलोचना हो रही थी। संगत का सवाल था कि जब गुजरात की अर्चना मकवाना द्वारा योग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है, तो सरोवर की मर्यादा भंग करने वाले इस युवक पर नरमी क्यों बरती गई। इसी ढिलाई को देखते हुए निहंगों ने पहले गाजियाबाद प्रशासन को शिकायत दी थी।

Read Also  लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत

 

 

गाजियाबाद में युवक को पकड़ने के बाद निहंगों ने स्पष्ट किया कि युवक की हरकत से सिखों की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर सिख समुदाय पर जोश में आकर कानून हाथ में लेने के आरोप लगते हैं, इसलिए उन्होंने संयम बरतते हुए सबसे पहले कानून के दायरे में रहकर पुलिस से संपर्क किया। निहंगों की मांग थी कि युवक सार्वजनिक रूप से सिख मर्यादा के अनुसार अपनी गलती स्वीकार करे। फिलहाल गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *