पंजाब के लुधियाना जिले में प्रतिबंधित चाइना डोर की चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को समराला क्षेत्र में उस समय हुआ, जब छात्र अपने चचेरे भाई के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान रौले गांव निवासी तरणजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तरणजोत अपने ताया के बेटे प्रभजोत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्री-बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा था। दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से निकलने के कुछ ही समय बाद, समराला बाइपास के पास अचानक सड़क पर चाइना डोर आ गई, जो तरणजोत के गले में फंस गई। इससे उसका गला गंभीर रूप से कट गया।
हादसे के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। आक्रोशित लोगों ने लुधियाना–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समराला क्षेत्र में खुलेआम चाइना डोर की बिक्री हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते प्रतिबंधित डोर की बिक्री पर सख्ती की जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में चाइना डोर के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री व आपूर्ति से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले तरणजोत की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...