भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संतुलित प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप चरण का शानदार समापन किया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने दबदबा बनाते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर सिक्स चरण में जगह पक्की कर ली।
बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका और करीब एक घंटे की देरी के बाद टॉस हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में मैच 47-47 ओवर का तय हुआ था, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के दौरान बारिश दोबारा आई और अंततः मुकाबले को 37-37 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि हेनिल पटेल को तीन सफलताएं मिलीं। इसके अलावा खिलान पटेल, मोहम्मद इनान और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिए कैलम सैमसन 37 रन बनाकर नाबाद रहे और सेल्विन संजय ने 28 रन जोड़े।
संशोधित लक्ष्य 130 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 13.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने आक्रामक अंदाज में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी की। अंत में विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। भारत ने इस तरह अमेरिका और बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप में शीर्ष प्रदर्शन किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 13, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...