रायपुर, 30 जनवरी 2026।बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एक विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को डीजीपीएस सर्वे, आईटी आधारित वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भावी वन सेवा अधिकारियों को फील्ड स्तर पर उपयोग में आने वाली तकनीक, डिजिटल टूल्स और वैज्ञानिक प्रबंधन प्रक्रियाओं से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने वन क्षेत्रों में डेटा संग्रह, सर्वेक्षण और संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझा।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से वन संपदा का संरक्षण और प्रबंधन अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को छत्तीसगढ़ के वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्रीय निदेशक स्तोविषा समझदार ने डीजीपीएस आधारित सर्वेक्षण प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और वन सीमांकन में इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सटीक और वैज्ञानिक डेटा संग्रह दीर्घकालिक संरक्षण योजनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।
इसी क्रम में उप-निदेशक, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन ने “गज संकेत” मोबाइल एप्लिकेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह एप हाथी मॉनिटरिंग, मूवमेंट ट्रैकिंग और मानव–हाथी संघर्ष प्रबंधन में एक प्रभावी डिजिटल माध्यम के रूप में कार्य करता है। प्रशिक्षु अधिकारियों को इसके फील्ड उपयोग और डेटा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी और फील्ड आधारित प्रशिक्षण भावी वन सेवा अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इससे वे जमीनी स्तर पर बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं।
अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकार ने अधिकारियों को अभ्यारण्य की भौगोलिक, पारिस्थितिक और संरक्षण संबंधी विशेषताओं से अवगत कराया। साथ ही वनभैंसा संरक्षण केंद्र, ब्लैकबक रिलोकेशन एवं संरक्षण केंद्र और ग्रासलैंड विकास क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया, जिससे अधिकारियों को संरक्षण कार्यों की प्रत्यक्ष समझ मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...