Google Analytics Meta Pixel उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी - Ekhabri.com

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी

रायपुर, 30 जनवरी 2026।दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन एक बार फिर छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में देखा गया है। इस दुर्लभ पक्षी की उपस्थिति राज्य की समृद्ध जैव विविधता और अनुकूल पर्यावरण का संकेत मानी जा रही है।

 

पेरेग्रीन फाल्कन को ‘आसमान का चीता’ कहा जाता है। यह बाज प्रजाति का पक्षी शिकार के दौरान ऊंचाई से गोता लगाकर असाधारण गति हासिल करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पक्षी गोता लगाते समय लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि सामान्य उड़ान में इसकी गति करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है।

 

इस दुर्लभ दृश्य को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में तैनात वन रक्षक ओमप्रकाश राव ने अपने कैमरे में कैद किया है। इससे पहले भी आमामोरा ओड़ क्षेत्र के समीप शेष पगार जलप्रपात के आसपास ड्रोन कैमरों में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई थी, जिससे इस क्षेत्र में पेरेग्रीन फाल्कन की सक्रिय उपस्थिति की पुष्टि होती है।

 

पेरेग्रीन फाल्कन मजबूत, नुकीले पंजों और तीक्ष्ण दृष्टि के लिए जाना जाता है। यह उड़ते हुए भी अपने शिकार को पकड़ने में सक्षम होता है। इसका प्रमुख आहार छोटे पक्षी, कबूतर और तोते होते हैं। ऊंचाई से तेजी से गोता लगाकर सटीक वार करना इसकी सबसे प्रभावी शिकार तकनीक मानी जाती है।

 

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह पक्षी अपनी गति के साथ-साथ अपने व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। यह आमतौर पर अकेले या जोड़े में रहता है और जीवनभर एक ही साथी के साथ रहना पसंद करता है। लगभग 12 से 15 वर्ष के जीवनकाल वाला यह पक्षी केवल सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण में ही टिक पाता है।

Read Also  पांच लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार, केंद्र से मिला निर्देश

 

हाल ही में आयोजित पक्षी सर्वेक्षण के दौरान बारनवापारा अभ्यारण्य में भी ऑरेंज ब्रेस्टेड ग्रीन पिजन और ब्लैक कैप्ड किंगफिशर जैसे दुर्लभ पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ तेजी से प्रवासी और दुर्लभ पक्षियों के लिए पसंदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है।

 

वन विभाग के सतत संरक्षण प्रयासों और नियमित निगरानी का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पेरेग्रीन फाल्कन की मौजूदगी न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की प्राकृतिक विरासत को भी नई पहचान देती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *