Google Analytics Meta Pixel इस देश में वैक्सीन के लिए मारामारी, दो महिलाओं ने बुजुर्ग बन लगवा लिया पहले टीका - Ekhabri.com

इस देश में वैक्सीन के लिए मारामारी, दो महिलाओं ने बुजुर्ग बन लगवा लिया पहले टीका

ऑरलैंडो। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के ऑरलैंडो शहर में दो महिलाओं ने खुद को बुजुर्ग के तौर पर पेश किया ताकि उन्हें कोरोना की वैक्सीन लग जाए। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है। ऑरेंज काउंटी में राज्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राउल पिनो ने कहा कि महिलाएं बुधवार को टोपी, दस्ताने और चश्मे पहनकर आई थीं। शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता मिशेल गुइडो ने ऑरलैंडो सेंटिनल को बताया कि महिलाओं ने राज्य प्रणाली के नियमों को दरकिनार करते हुए टीकाकरण पंजीकरण पर अपने जन्म के वर्षों को बदल दिया था। प्रणाली के अनुसार 65 या उससे अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि महिलाओं ने पहला शॉट प्राप्त कर लिया था, लेकिन कहां यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, उनके नाम उनके पंजीकरण से मेल खाते थे लेकिन जन्मतिथि नहीं। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की उम्र क्रमश: 35 और 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को उन्हें चेतावनी जारी करने के लिए कहा है। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के कार्यालय से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक प्रतिनिधि कहता है, आपने वैक्सीन उससे चुराई है जिसे इसकी आपको कहीं ज्यादा जरूरत है। गुइडो ने कहा कि उन्हें चेतावनी जारी करने का मतलब है कि वे किसी भी कारण- टीकाकरण, कोविड-19 परीक्षण आदि के लिए कनवेंशन सेंटर (अधिवेशन केंद्र) नहीं आ सकती हैं। यदि वे आती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पिनो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच यह निर्धारित करने की कोशिश करेगी कि उन्हें पहले कहां टीका लगाया गया था और वे अपॉइंटमेंट पाने में कामयाब कैसे रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...