Google Analytics Meta Pixel नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 गांवों में विकास की रफ्तार   - Ekhabri.com

नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 गांवों में विकास की रफ्तार  

रायपुर, 30 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जिले को सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 351 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की लागत से 357 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवाद समाप्ति की दिशा में निर्णायक प्रगति हुई है, जिससे बस्तर जैसे क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है। लंबे समय तक माओवाद के कारण यह इलाका विकास से वंचित रहा, लेकिन अब यहां नवाचार, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के 400 से अधिक गांवों तक शासन की योजनाओं और विकास गतिविधियों की सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई है। आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन, कृषि, पशुपालन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देकर बस्तर को विकास के हर आयाम से जोड़ा जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक विरासतों के संरक्षण के उद्देश्य से बस्तर पण्डुम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजन जनजातीय सभ्यता की जड़ों से जुड़ाव को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Read Also  गोबरा-नवापारा व कांदुल में समाधान शिविर, किसानों को मिले मिनी किट

 

### 332 करोड़ रुपये के छह नए निर्माण कार्यों की घोषणा

 

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर जिले में 332 करोड़ रुपये की लागत से छह प्रमुख निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें 125 किलोमीटर लंबा नारायणपुर–ओरछा–आदेर–लंका–बेदरे–कुटरूमैमेड मार्ग शामिल है, जिसकी लागत 250 करोड़ रुपये है। यह मार्ग नारायणपुर को बीजापुर जिले से जोड़ते हुए अंदरूनी गांवों तक आवागमन को आसान बनाएगा।

 

इसके अलावा राजनांदगांव–बैलाडिला मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से के सतह मजबूतीकरण कार्य, नारायणपुर–सोनपुर–मरोड़ा मार्ग के सुधार कार्य, अबूझमाड़ क्षेत्र में वैकल्पिक प्राथमिक शालाओं के स्कूल सेटअप और भवन निर्माण, तोके में आश्रम शाला भवन तथा गरांजी स्थित एजुकेशन हब में खेल मैदान निर्माण की घोषणाएं की गईं।

 

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से देश को माओवाद मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और नारायणपुर जिला भी शीघ्र ही शांति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा। राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले को ऐतिहासिक विकास सौगात मिली है।

 

### आत्मसमर्पित माओवादी नवदंपतियों को आशीर्वाद

 

बस्तर पण्डुम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी व्यंजन, वेशभूषा, आभूषण और पारंपरिक धरोहरों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे चार नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

 

इस अवसर पर बस्तर सांसद, राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *