अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीतियों और सैन्य दबाव ने ईरान को बैकफुट पर ला दिया है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक बदलाव देखने को मिला है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने का औपचारिक आदेश दे दिया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने एक उच्च पदस्थ सूत्र के हवाले से इसकी पुष्टि की है। इस कदम को ट्रंप प्रशासन की आक्रामक रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को पुष्टि की कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के संभावित विवरण और सामान्य रूपरेखा की समीक्षा कर रहा है। पश्चिमी मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच अगले कुछ दिनों में तुर्की में एक अहम बैठक हो सकती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बघाई ने कहा कि ईरान अभी निर्णय लेने के चरण में है और इस मुद्दे के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान के लिए ‘समय’ बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ दौर की बातचीत में दूसरे पक्षों ने प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है। क्षेत्रीय देश इस समय दोनों पक्षों के बीच संदेशवाहक की भूमिका निभा रहे हैं।
बघाई ने अमेरिका के पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में ईरान को अक्सर अमेरिका से धोखा मिला है और वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने पिछले साल जून में इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका के व्यवहार में साफ विरोधाभास है। इसके बावजूद, ईरान ने हमेशा कूटनीतिक रास्ता अपनाने की प्रतिबद्धता दिखाई है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर दुनिया की चिंताएं दूर करने को तैयार है, लेकिन इसके बदले में प्राथमिकता के आधार पर प्रतिबंधों को हटाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों का हटना ईरान के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इस वक्त चरम पर है। जनवरी के अंत में ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व में एक विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप और कई युद्धपोत तैनात कर दिए थे, जिससे ईरान पर भारी दबाव बना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कड़े लहजे में कहा था कि यदि ईरान परमाणु समझौता करने में विफल रहता है, तो ‘हमें पता चल जाएगा’ कि ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की वह चेतावनी कितनी सही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी हमला क्षेत्रीय युद्ध को भड़का सकता है। इस बीच, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर वाशिंगटन अपनी दबाव वाली नीति छोड़ दे, तो कम समय में एक ‘न्यायपूर्ण और निष्पक्ष’ परमाणु समझौता हासिल किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...