छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। फायरिंग सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव व एक एके-47 राइफल बरामद हुई। नक्सली की पहचान कमांडर उधम के रूप में हुई है।इस साल अब तक राज्य में 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टी की। जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में सुबह 7:30 बजे यह फायरिंग शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी।










