रायपुर, 06 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी जीरामजी योजना को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह नई ग्रामीण रोजगार योजना, पूर्व में संचालित मनरेगा की जगह लागू की गई है। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों का रोजगार दिया जाएगा, जो पहले 100 दिन तक सीमित था। यदि निर्धारित समय में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी रखा गया है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। यदि भुगतान 15 दिनों के भीतर नहीं होता है, तो हितग्राही को **0.05 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का प्रावधान किया गया है। योजना के निर्माण और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना हेतु 95,692.31 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मनरेगा के लिए 88,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को अपने गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 40 आईटी कंपनियों और आईटी निदेशकों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही उन्होंने यस चिट फंड कंपनी के निवेशकों को राहत देते हुए उनके निवेश की राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर 4601 निवेशकों को कुल 7 करोड़ 38 लाख 24 हजार 100 रुपये की राशि प्रदान की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Rakesh Soni /
February 1, 2026 /
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By Rakesh Soni /
February 1, 2026 /
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...