Google Analytics Meta Pixel  पेट्रोल पंप पहुंचे कांग्रेस विधायक, फुल टैंक करवाने वालों की आरती उतारी - Ekhabri.com

 पेट्रोल पंप पहुंचे कांग्रेस विधायक, फुल टैंक करवाने वालों की आरती उतारी

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का अनोखा विरोध किया। पेट्रोल पंप पहुंचे विधायक और उनके साथियों ने फुल टैंक तेल भराने वाले लोगों को फूल देकर और आरती उतारकर सम्मानित किया। जिन लोगों ने टैंक फुल नहीं करवाया उन्हें फूल दिया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, बढ़ती कीमतों के बाद भी कामकाज के लिए गाड़ियों में तेल भराकर निकलना लोगों की मजबूरी है। हमने आरती की थाली लेकर ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश की जो अब भी टंकी फुल करवा रहे हैं। पचासों लोगों में इक्का-दुक्का लोग ऐसे मिले जिनकी आरती उतारी गई। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त क्रूड आॅयल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक चली गई थी। तब भी भारत में तेल इतना महंगा नहीं था, जितना आज है। विकास उपाध्याय ने कहा, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल है। तब भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर तक पहुंच गई हैं, तो क्या इसके लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं? विकास उपाध्याय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी देश के सामने झूठ बोल रहे हैं। तेल की कीमतों में इस बढ़त की सबसे बड़ी वजह इस पर लगने वाला टैक्स है। 2013 तक पेट्रोल पर केंद्र और राज्यों के टैक्स मिलाकर करीब 44 प्रतिशत तक होता था। अब यह टैक्स 100-110 प्रतिशत तक कर दिया गया है। भाजपा के 7 साल के शासन काल में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वह आजादी के बाद का पहला उदाहरण है।
पीएम केयर्स और विदेशी कर्जों का मांगा हिसाब
विधायक विकास उपाध्याय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम केयर्स फंड और विदेशी कर्जों का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा, 27 मार्च 2020 को पीएम केयर्स का गठन किया गया। प्रधानमंत्री की अपील पर उद्योगपतियों, सेलिब्रिटीज, कंपनियों और आम आदमी ने इसमें अपना योगदान दिया। माना जा रहा है, अब तक इसमें 200 अरब रुपए हो चुके होंगे। आखिर इस पैसे का हिसाब कौन देगा। 19 जून को केंद्र सरकार ने चीन से 9200 करोड़ रुपये लिए वह पैसा कहां गया। विकास उपाध्याय ने कहा, देश का 265 टन सोना गिरवी रखा गया। विश्व बैंक से 1 अरब डॉलर और एशियाई विकास बैंक से डेढ़ अरब डॉलर का कर्ज लिया गया। सरकारी कर्मचारियों के टीए-डीए से 75 हजार करोड़ रुपए काटे तो सांसद व विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती के पैसे कहां गए। देश में वित्तीय घाटे की भरपाई के नाम पर तेल पर भारी टैक्स की कमाई के जरिये 20- 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खजाने में जमा हुई वो कहां कई।
बड़े आंदोलन की जरूरत बताई, कहा राहुल गांधी ही विकल्प
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, आज केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। देश में जो हालात निर्मित हो रहे हैं वह खतरनाक हैं। लोगों को, पत्रकारों को, समाजसेवियों को डरा धमका कर राजद्रोह के आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, सही मायने में एकमात्र कांग्रेस पार्टी व उसके नेता राहुल गांधी ही एक नई दिशा दे सकते हैं।

Read Also  सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...