Google Analytics Meta Pixel बांग्लादेश की जगह शामिल हुई स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास - Ekhabri.com

बांग्लादेश की जगह शामिल हुई स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। जॉर्ज मुन्से की तूफानी पारी और माइकल लीस्क के ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच का रुख पूरी तरह स्कॉटलैंड के पक्ष में मोड़ दिया।

 

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले इटली के फैसले को मुन्से ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने 54 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल थे। माइकल जोन्स (37) के साथ पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी ने मजबूत नींव रखी, जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन और लीस्क ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़कर स्कॉटलैंड को 207/4 तक पहुंचाया।

 

 

208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत खराब रही और टीम दबाव में आ गई। माइकल लीस्क ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके। मार्क वाट ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए, जिससे इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

 

 

इटली की ओर से बेन मानेंती (52) और हैरी मानेंती (37) ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर संघर्ष दिखाया। हैरी मानेंती ने टी20 वर्ल्ड कप में इटली की ओर से पहला अर्धशतक भी जड़ा, लेकिन स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने यह प्रयास जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा।

 

 

इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों की सबसे बड़ी जीतों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले नेपाल ने 2014 में हांगकांग को 80 रन से हराया था। कोलकाता में मिली यह 73 रन की जीत स्कॉटलैंड के लिए न सिर्फ टूर्नामेंट की पहली जीत रही, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दे गई।

Read Also  कोरोना वायरस के खौफ से रद्द हो सकता है Tokyo Olympics 2020!

 

 

एसोसिएट टीमों की सबसे बड़ी जीत (रनों से)

80 रन – नेपाल बनाम हांगकांग, 2014

73 रन – स्कॉटलैंड बनाम इटली, 2026

59 रन – अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, 2016

55 रन – नामीबिया बनाम श्रीलंका, 2022

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *