Google Analytics Meta Pixel बुलट पर एक साथ बिना हेलमेट के बैठे पुलिस के तीन जवान, लाइन अटैच - Ekhabri.com

बुलट पर एक साथ बिना हेलमेट के बैठे पुलिस के तीन जवान, लाइन अटैच

ग्वालियर। बुलट पर बिना हेलमेट के घूमना पुलिस ने तीन जवानों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद तीनों जवानों को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी का कहना है कि जवानों ने यातायात के नियमों का पालन नहीं किया है। जब पुलिस ही ऐसा करेगी तो आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। इनमें एक जवान का चेहरा पहचान लिया है वह उटीला थाना में पदस्थ है। पर दूसरे जवान की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हुआ था। इसमें एक सिल्वर रंग की रॉयल इनफील्ड गाड़ी पर तीन युवक सवार थे। पहले वाला ब्लैक जैकेट पहना था। पर पीछे बैठे दोनों युवक पुलिस जवान थे और दोनों वर्दी में थे। इनमें से सबसे पीछे बैठे पुलिस जवान का चेहरा बिल्कुल साफ दिख रहा था। यह वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के सामने आया। अभी यातायात महीने में पुलिस ने यातायात के नियमों पर बड़े-बड़े लैक्चर दिए थे। इधर खुलेआम यातायता के नियमों को तोड़कर पुलिस जवान बुलट पर ट्रिपल सीट सवारी करते हुए घूमने से पुलिस की इज्जत तार-तार हुई जा रही थी। एसपी ग्वालियर ने तत्काल इस फोटो को संज्ञान में लेकर उसमें बुलट पर सवारी कर रहे दोनों पुलिस जवानों को लाइन अटैच के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें से बुलट पर सबसे पीछे बैठे पुलिस जवान का चेहरा फोटो खींचने वाले की तरफ था इसलिए उसकी पहचान हो गई है। यह आरक्षक नरेन्द्र शर्मा है और अभी उटीला थाना में पदस्थ था। 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन में ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बुलट पर सवार एक पुलिसकर्मी को देखा तो फूलबाग चौकी तक लिफ्ट ले ली, लेकिन वह यह नहीं जानते थे कि यह लिफ्ट इतनी महंगी पड़ जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...