बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज के बहाने उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनका गर्भाशय (यूट्रस) निकाल दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंजना मंगलवार को अपने वकील करुणाकांत झा के साथ महिला थाना पहुंचीं और एक औपचारिक आवेदन दिया। शिकायत में उन्होंने उदित नारायण, उनके भाइयों संजय कुमार झा और ललित नारायण झा तथा उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण पर आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रंजना ने अपने आवेदन में बताया कि वह सुपौल जिले के चंद्रकांत झा की 61 वर्षीय बेटी हैं। उनके अनुसार, 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों से उनकी शादी उदित नारायण से हुई थी। उनका कहना है कि 1985 में उदित नारायण सिंगिंग करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। बाद में उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उदित ने दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली है। रंजना का आरोप है कि जब भी उन्होंने इस बारे में सवाल किया, तो उन्हें गुमराह किया गया या इनकार कर दिया गया।
रंजना ने आरोप लगाया कि 1996 में उदित नारायण और उनके भाई उन्हें इलाज के नाम पर दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले गए। वहां बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय दीपा नारायण अस्पताल में मौजूद थीं। रंजना के अनुसार, इस सर्जरी की जानकारी उन्हें कई साल बाद तब हुई, जब वे अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए डॉक्टर के पास गईं। इस खुलासे से वे मानसिक रूप से आहत हो गईं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2006 में जब वे मुंबई गईं, तो उदित नारायण और दीपा नारायण ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया और उनके साथ खराब व्यवहार किया। इसके बाद वे नेपाल स्थित अपने ससुराल गईं, जहां कथित तौर पर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ। तब से वे अपने मायके में रह रही हैं। रंजना का कहना है कि उन्होंने पहले भी सुपौल के फैमिली कोर्ट और महिला आयोग में शिकायत की थी। उनके मुताबिक, उदित नारायण ने एक समय उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया और समझौते का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वादे पूरे नहीं किए और उन्हें आर्थिक सहयोग भी नहीं दिया।
मीडिया से बातचीत में रंजना ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। उनका आरोप है कि उदित नारायण समय-समय पर वादे करते हैं, लेकिन उन्हें निभाते नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार बीमार रहती हैं और उन्हें सहयोग की आवश्यकता है, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही।
महिला थाना प्रभारी अंजू तिवारी ने पुष्टि की है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित घटनाएं लगभग तीन दशक पुरानी हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और सभी पक्षों की बात सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...