Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22 वर्ष, योजनाओं की व्यापक समीक्षा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22 वर्ष, योजनाओं की व्यापक समीक्षा

रायपुर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के बाद 12 फरवरी 2004 को मंडल का पुनर्गठन किया गया था। पुनर्गठन के बाद से अब तक मंडल द्वारा लगभग एक लाख आवासों और संपत्तियों का निर्माण किया गया है, जिनमें से करीब 75 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए निर्मित किए गए हैं।

 

स्थापना दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और आयुक्त अवनीश शरण द्वारा मंडल की सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष ने हाउसिंग बोर्ड परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

अध्यक्ष ने चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल को कार्यप्रणाली में समीक्षा, सुधार और परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

 

बैठक में बताया गया कि लंबे समय से रिक्त पड़ी संपत्तियों में से लगभग 70 प्रतिशत का विक्रय किया जा चुका है। शेष 30 प्रतिशत संपत्तियों के शीघ्र विक्रय के लिए नई नीति और योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें रिक्त भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य शामिल होंगे। विकसित कॉलोनियों में अनुपयोगी भूखंडों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

 

अध्यक्ष ने नई आवासीय योजनाओं के अंतर्गत परियोजना स्थलों पर टिन शेड कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां परियोजना से संबंधित सभी जानकारी और ब्रोशर उपलब्ध रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी जानकारी मिल सके।

Read Also  मिनीमाता महतारी जतन योजना: जागृति को मिला 20 हजार का चेक

 

हाल ही में हाउसिंग बोर्ड ने 2060 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत की है। वर्ष 2025 में 1023.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 40 दिनों के भीतर लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय किया जा चुका है।

 

मंडल आयुक्त अवनीश शरण ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आम जनता तक पहुंचे।

 

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि 22वें स्थापना दिवस पर कार्यों की समीक्षा कर आम जनता को गुणवत्ता के साथ समय पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मंथन किया जाना सकारात्मक पहल है। उन्होंने मंडल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

समीक्षा बैठक में तकनीकी, विद्युत, लेखा, प्रशासन, संपदा, वास्तु, मार्केटिंग और आईटी शाखा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर आयुक्त हर्ष कुमार जोशी, अजीत सिंह पटेल, एम. डी. पनारिया, आर. के. राठौर, एस. के. भगत, एच. के. वर्मा, मुख्य संपदा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी पूजा मिश्रा, उप आयुक्त बी. बी. सिंह, जी. पी. प्रजापति, एस. के. शर्मा, विनोद कुमार गहरवार, वास्तुविद सी. एल. डोले सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *