हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-24 की कालका केमिकल फैक्ट्री में आज शाम एक भयानक हादसा हुआ। फैक्ट्री में मेटल शीट कटिंग का काम चलता है और यहां सीएनसी मशीनें लगी हैं। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग फैल गई। धमाके के बाद कई अन्य ड्रम भी फटने लगे और आग फैक्ट्री के बाहर सड़क तक फैल गई। वहीं, वहां खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 35 लोग झुलस गए, जिनमें 3 पुलिसकर्मी और 2 दमकल कर्मी शामिल हैं। घायल कर्मचारियों को तुरंत फरीदाबाद सिविल अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चीफ मेडिकल ऑफिसर जयंत आहूजा के मुताबिक घायलों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है और डॉक्टरों को बुलाकर सभी बेड खाली कराए गए।
सूचना मिलने के तुरंत बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भीषणता और लगातार हो रहे धमाकों के कारण बचाव कार्य को तेज किया गया। इसके बाद 10 और दमकल गाड़ियां बुलाकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने के लिए जुटी रहीं। बचाव कार्य के दौरान दो पुलिसकर्मी और तीन दमकल कर्मी भी झुलस गए।
सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के इलाकों को खाली कराया गया। आग फैक्ट्री के भीतर रखे केमिकल भरे ड्रमों की वजह से और भी तेज़ी से फैल रही थी। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और घायल कर्मचारियों का इलाज शुरू कर दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 3, 2026 /
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया। ...