टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत भी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में अपने शुरुआती तीनों लीग मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल किए और अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए से और भारत ने ग्रुप सी से क्वालीफाई किया है। अब तक चार टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं, जबकि 14 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका की पहली टक्कर भारत से होगी। भारतीय टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है और उसने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर अगले चरण में जगह बनाई थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
पिछले विश्व कप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार भी शानदार लय में दिख रही है।
- पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया।
- दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच खेला। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने जीत दर्ज की।
- तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। 175 रन के लक्ष्य को टीम ने 17.1 ओवर में हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अब सभी की नजर सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत पर टिकी है, जहां दो मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...