समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति
दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन अब प्रदेश “अफीम का कटोरा” बनता जा रहा है। उनका आरोप था कि सत्ताधारी नेताओं के फार्महाउस में अवैध कारोबार चल रहा है और इसकी जांच होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री का सख्त रुख
मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफीम की खेती में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गृहमंत्री ने दी कार्रवाई की जानकारी
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 7.8 करोड़ रुपये की अफीम जब्त की है। संयुक्त टीम ने करीब 2.424 किलोग्राम अफीम के पौधे और फल-भट्ठी बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित विनायक ताम्रकार और विकास विश्नाई को जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान के जोधपुर भेजी गई है।
हंगामे के बाद 29 विधायक निलंबित
गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभापति ने काम रोको प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। नियमों के तहत नेता प्रतिपक्ष सहित 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...