Google Analytics Meta Pixel Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले - Ekhabri.com

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के इन निर्णयों का असर प्रशासन, भर्ती प्रक्रिया, कर व्यवस्था और ऊर्जा परियोजनाओं पर पड़ेगा।

 

धर्म स्वतंत्रता विधेयक के प्रारूप को मंजूरी

 

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

 

राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 13 मामलों को वापस लेने का निर्णय

 

कैबिनेट बैठक में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों पर भी निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की उप-समिति की अनुशंसा पर ऐसे 13 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

 

सोलर और बायोगैस परियोजनाओं के लिए अनुदान तय

 

बैठक में अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर आधारित परियोजनाओं के लिए अनुदान दर तय करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

क्रेडा द्वारा सोलर हाईमास्ट संयंत्र के लिए वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 1 लाख 50 हजार रुपए का राज्य अनुदान दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2026-27 और आगे के वर्षों के लिए निविदा दर का 30 प्रतिशत या 1 लाख 50 हजार रुपए, जो भी कम होगा, अनुदान के रूप में दिया जाएगा।

 

घरेलू बायोगैस संयंत्र (2 से 6 घन मीटर क्षमता) के लिए वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 9 हजार रुपए प्रति संयंत्र तथा वर्ष 2026-27 से सभी क्षमताओं के लिए भी 9 हजार रुपए प्रति संयंत्र अनुदान प्रस्तावित किया गया है।

Read Also  आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 16 सुपरवाइजरों को किया बर्खास्त, मचा हड़कंप, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानें क्या है पूरा मामला..!!

 

पंजीयन पर अतिरिक्त उपकर शुल्क समाप्त

 

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ उपकर संशोधन विधेयक 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी। इसके तहत संपत्ति के पंजीयन पर लगने वाला अतिरिक्त उपकर समाप्त किया जाएगा। यह उपकर वर्ष 2023 में राजीव गांधी मितान क्लब योजना के वित्त पोषण के लिए लगाया गया था, लेकिन योजना के वर्तमान में संचालित नहीं होने के कारण इसे समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

 

नगर एवं ग्राम निवेश सहित कई विधेयकों को मंजूरी

 

बैठक में छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश संशोधन विधेयक 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम 1972 संशोधन विधेयक 2026 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन का रास्ता साफ

 

राज्य के विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को मंजूरी दी गई। इस मंडल के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए नया विधेयक

 

कैबिनेट ने लोक भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी। इसका उद्देश्य राज्य की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाना है।

 

भू-राजस्व संहिता में संशोधन को मंजूरी

 

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 40, 50 और 59 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

 

राजनांदगांव में बनेगी क्रिकेट अकादमी

 

कैबिनेट ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है। इस भूमि पर आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी का निर्माण किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *