Google Analytics Meta Pixel खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित - Ekhabri.com

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान सरकार ने किसानों और गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

## समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड धान खरीदी

 

सरकार के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से समर्थन मूल्य पर 141 लाख 04 हजार 365 टन धान खरीदी गई। इस धान की कुल कीमत लगभग 33 हजार 431 करोड़ रुपये रही। किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया गया।

 

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में कराया गया और राज्य के 2740 धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक उपकरण लगाए गए। इसके माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

## 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान

 

सरकार ने किसानों को भुगतान की व्यवस्था में भी सुधार किया है। अधिकांश किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर भुगतान उनके बैंक खातों में भेजा गया। इससे करीब 33 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों तक पहुंची।

Read Also  बीजेपी ने की लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजकों की नियुक्ति

 

धान खरीदी केंद्रों में टोकन व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों को 29 लाख से ज्यादा टोकन जारी किए गए, जिससे धान बिक्री की प्रक्रिया व्यवस्थित हुई।

 

## मुफ्त चावल योजना से 73 लाख परिवारों को राहत

 

राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 73 लाख 97 हजार अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्डधारियों को दिसंबर 2028 तक मुफ्त चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष 2025-26 में इसके लिए 11,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

 

## नमक, चना और गुड़ वितरण पर जोर

 

पोषण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न के साथ आयोडीन युक्त नमक, चना और गुड़ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

अनुसूचित क्षेत्रों में प्रति राशन कार्ड 2 किलो और अन्य क्षेत्रों में 1 किलो नमक प्रतिमाह मुफ्त दिया जा रहा है। इसके लिए 2026-27 में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

इसी तरह 85 अनुसूचित विकासखंडों और 9 माडा क्षेत्रों में 31.32 लाख राशन कार्डधारियों को 5 रुपये प्रति किलो की दर से 2 किलो चना दिया जा रहा है। इस योजना के लिए 450 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

 

बस्तर संभाग के 7.75 लाख राशन कार्डधारियों को आयरन की कमी दूर करने के उद्देश्य से हर महीने 2 किलो गुड़ रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Read Also  राजनांदगांव की सड़क परियोजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच समिति गठित

 

## नई राशन दुकानें और भंडारण क्षमता में वृद्धि

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए राज्य में 181 नई उचित मूल्य दुकानों की शुरुआत की गई है। साथ ही 3 लाख 32 हजार नए राशन कार्ड जारी किए गए और 6 लाख 57 हजार नए सदस्यों के नाम राशन कार्ड में जोड़े गए हैं।

 

खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य भंडारगृह निगम की 139 शाखाओं के माध्यम से 25 लाख 31 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 1 लाख 17 हजार मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जा रहे हैं।

 

सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में नाबार्ड की सहायता से गोदाम निर्माण के लिए 180 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी शुरू की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *