Google Analytics Meta Pixel भिलाई में श्रमिक सम्मेलन, 9556 मजदूरों को 10 करोड़ से ज्यादा सहायता - Ekhabri.com

भिलाई में श्रमिक सम्मेलन, 9556 मजदूरों को 10 करोड़ से ज्यादा सहायता

रायपुर, 10 मार्च 2026। श्रम विभाग द्वारा भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत 9556 श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 10 करोड़ 42 लाख 7 हजार 343 रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई।

 

कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए। जिन योजनाओं के अंतर्गत सहायता दी गई उनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना और मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना शामिल हैं।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए कठिन परिश्रम करता है और यदि किसी कारण से श्रमिक के साथ दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में सरकार की योजनाएं उनके लिए सहारा बनती हैं।

 

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का गठन किया गया था। इसके माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन शुरू हुआ और श्रमिक कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे वे घर से ही रोजगार कर सकें।

Read Also  महतारी वंदन योजना के आवेदन का आज आखिरी दिन..शाम 6 बजे के बाद बंद हो जायेंगे पोर्टल.

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में दिया जा रहा है। इससे योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ी है और पात्र हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीयन कराने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने भी मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने भी श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की पहल की सराहना की।

 

इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भोजराम सिन्हा, तुलसी साहू, ललेश्वरी साहू, पार्षद मनीष कोठारी, पार्षद गुलराम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, श्रम अधिकारी विकास सरोडे और श्रम निरीक्षक बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *