रायपुर, 10 मार्च 2026। बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है। विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में करीब दो एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम संबंधित स्थान पर पहुंची और जांच की।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि लगभग दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। टीम ने मौके को अपने कब्जे में लेते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को भी दे दी गई है।
प्रशासनिक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है। शाम होने के कारण वैधानिक कार्रवाई मंगलवार सुबह की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और रात्रिकालीन गश्त भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। साथ ही एसएसएल टीम और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की मौजूदगी में जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...