दुर्ग। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने 9 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ छापेमारी कर भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त किया। इस कार्रवाई में करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप, कई छोटे-बड़े वाहन, गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
पुलिस को लंबे समय से जिले में अवैध स्क्रैप और कबाड़ कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार जामुल थाना क्षेत्र के एक परिसर में बड़े पैमाने पर लोहे के स्क्रैप का अवैध संग्रहण, कटिंग और बिक्री की जा रही थी। शिकायत के आधार पर एसीसीयू क्राइम ब्रांच दुर्ग, जामुल, सुपेला और कुम्हारी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस को गोदामों में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड और भारी लोहे के कल-पुर्जे मिले। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम तांबा, गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। जब पुलिस ने कारोबारियों से इन सामानों के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी स्क्रैप और उपकरण जब्त कर लिए।
पुलिस के अनुसार कई कबाड़ी संचालकों पर चोरी के वाहनों और स्क्रैप को अवैध रूप से खपाने का भी संदेह था। इसी के चलते एक साथ 9 गोदामों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान स्क्रैप के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ट्रक और छोटे मालवाहक वाहन भी जब्त किए गए।
एएसपी दुर्ग-भिलाई मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में चोरी और अवैध कारोबार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ा संदेश मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...