Google Analytics Meta Pixel पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर एवं खाद्य सामग्री के बढ़ते हुए दामों को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना - Ekhabri.com

पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर एवं खाद्य सामग्री के बढ़ते हुए दामों को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना

रायपुर। महिला कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गैस सिलेण्डर, पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामानों के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई का विरोध किया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेत्रियों ने इस दौरान कहा कि महंगाई की आग के मार से आम जनता त्रस्त हो गई है। महंगाई ने प्रत्येक घर के रसोई के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। आम लोगों के पास आमदनी कम और खर्च ज्यादा है इस तरह लगातार गैस सिलेण्डर एवं अन्य खाद्य सामानों के बढ़ते दामों से महिलायें चिंतित एवं परेशान हैं। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में 150 रुपए की भारी भरकम वृद्धि, पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामानों के दामों में वृद्धि से संपूर्ण देष की महिलाओं के आखों में आंसू आ गये है।
कांग्रेस शासन में भाजपा नेता महंगाई पर मचाते थे हाहाकार
कांग्रेस शासन के समय में दाम में थोड़ी सी भी वृद्धि होने पर भाजपा वाले पूरे देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा देते थे और आज केन्द्र के नेताओं को बढ़ी हुई महंगाई का आभाष भी नहीं हो रहा है। भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई पर बोलने से बच रहे हैं। झूठे वादों और झूठे नारों के साथ केन्द्र की सरकार ने जनता के साथ छल किया है। सरकार के पास कीमत बढ़ाने का हर तर्क मौजूद है मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है। जरूरत के सामान के दामों में अधिक वृद्धि हो रही है। गैस सिलेण्डर, पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामानों के दाम आये दिन बढ़ रहे हंै। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम जनता के लिये दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण महंगाई आज आसमान छू रही है। केन्द्र सरकार बढ़ती महंगाई से निजात के लिये यदि जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठायेगी तो ये आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।
यह मांग की कांग्रेस ने
महंगाई को लेकर के महिला कांग्रेस की मांग है कि केन्द्र सरकार गैस सिलेण्डर के दाम कम करे। मोदी जी ने चुनाव के समय कहा था कि अब महिलाओं के आखां में आंसू नहीं आने देगें। उज्ज्वला योजना की शुरूवात की गयी आज हालत ऐसी हो गई है कि एक बार सिलेण्डर भराने के बाद गरीब वर्ग की महिलायें दोबारा रिफलिंग नही करा पा रही है। जिसका नतीजा ये हो रहा है कि खाना पकाने में गैस सिलेण्डर का उपयोग न करके सिगड़ी व लकड़ी जलाने को मजबूर हो गयी है यहां तक कि उन्हें पूर्व में मिलने वाली मिट्टी तेल भी नहीं मिल रही है। जब से भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी है तब से गैस सिलेण्डर, पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामान के दामों में आये दिन वृद्धि हो रही है। आज लोग और खासकर गृहिणी महंगाई से बहुॅत ज्यादा परेशान है।
महामहिम जी से करबद्ध निवेदन है कि देश की महिलाओं की स्थिति को संज्ञान में लेकर ठोस कदम उठाएं जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो सके। ज्ञापन सौंपने राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री प्रशासनिक रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन डहरिया, विधायक शंकुतला साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उषा रज्जन श्रीवास्तव, नीता लोधी, रायपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान, रायपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता गुरूपंच सहित अनेकों संख्या में महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...