Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ में 7.86 करोड़ से आधुनिक ऑक्सीजोन विकास कार्य शुरू - Ekhabri.com

रायगढ़ में 7.86 करोड़ से आधुनिक ऑक्सीजोन विकास कार्य शुरू

रायपुर, 11 अप्रैल 2026: रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 स्थित राजीव नगर (कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र) में जल्द ही एक आधुनिक ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं का समन्वित विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवनशैली का लाभ मिल सकेगा।

 

इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर कार्ययोजना और डिजाइन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

परियोजना के पहले चरण में पुराने ढांचों का उन्नयन, भूमि समतलीकरण, मजबूत बाउंड्री वॉल और मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बेहतर आवागमन और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

 

ऑक्सीजोन के अंतर्गत हरित विकास, लैंडस्केपिंग और आकर्षक पाथवे तैयार किए जाएंगे। नागरिकों के लिए ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था, गजेबो और खेल मैदान के साथ दर्शक मंच जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, जल आपूर्ति, ट्यूबवेल, शौचालय, गार्ड रूम और सेप्टिक टैंक जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

परियोजना में तीन वर्षों तक रखरखाव का प्रावधान भी शामिल किया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में एसएलआरएम सेंटर, मिल्क फैक्ट्री और सामुदायिक भवन का नवीनीकरण, 10 दुकानों के साथ फूड कोर्ट, पार्किंग और अतिरिक्त बाउंड्री वॉल व गेट निर्माण जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

 

निरीक्षण के दौरान स्थानीय युवाओं और निवासियों ने क्रिकेट सहित अन्य खेल सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर वित्त मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को इन मांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Read Also  सूर्यघर योजना से बदली तस्वीर, अब बिजली बिल से राहत  

 

इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *