रायपुर, 13 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई पहल के तहत सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस पहल के माध्यम से राज्य के 1046 स्वास्थ्य संस्थानों—जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक—मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत मरीजों को 133 प्रकार की जांचें निःशुल्क मिलेंगी। जांच रिपोर्ट एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए सीधे मरीजों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी।
सरकार के अनुसार, इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और पहुंच भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायग्नोस्टिक सिस्टम को मजबूत करने से विभिन्न बीमारियों की पहचान तेजी और सटीकता से हो सकेगी, जिससे समय पर इलाज शुरू करना संभव होगा।
विशेष रूप से बस्तर और सुकमा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस पहल से स्थानीय नागरिकों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सुकमा जिला अस्पताल में पहले से ही ब्लड बैंक, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ईसीजी, आपातकालीन सेवाएं, सीजेरियन प्रसव, एनआरसी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अटल आरोग्य लैब के जुड़ने से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक व्यापक हो जाएंगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, सांसद महेश कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...