Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव में नन्हें बच्चों को मिल रही विशेष पहचान - Ekhabri.com

राज्योत्सव में नन्हें बच्चों को मिल रही विशेष पहचान

मितान योजना से 5 वर्ष तक के 75 बच्चों का हुआ आधार पंजीयन

रायपुर- इस साल छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में नन्हें बच्चों को अपनी विशेष पहचान मिल रही है। इन्ही बच्चों में से एक रायपुर के देवपुरी निवासी श्री नीलेश साहू और श्रीमती शशि साहू का 13 महीने का बेटा मेहांश भी है। नन्हें मेहांश को उसके मात-पिता राज्योत्सव दिखाने लाये थे और लौटते समय उसके जीवन भर की विशेष पहचान आधार कार्ड निशुल्क बनवाकर वापस गये। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर इस साल 01 नवंबर को राज्योत्सव से मितान योजना के तहत् 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीयन की सुविधा प्रारंभ की गई। अब 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीयन के लिये टोल फ्री नंबर 14545 में कॉल कर घर बैठे पंजीयन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उल्लेखनीय है की राज्य सरकार द्वारा 14 नगर निगमों में 15 सेवा शासकीय सेवाओं के लिए घर पहुंच सुविधा दी जा रही है।  राज्य शहरी विकास अभिकरण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्टॉल में अधिकारियों ने बताया की विगत् 4 दिनांे में 75 बच्चों का आधार बनाया गया है। इसके साथ ही सभी आयु वर्ग के निवासियों के आधार में मोबाईल अद्यतन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।  मेहांश के पिता नीलेश कुमार ने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा की राज्य सरकार द्वारा आम नगारिकों के लिए घर पहंुच जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसी कई सुविधायें सरकार द्वारा दी जा रही हैं। उन्हांेने इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुये कहा कि इस तरह की योजनायें और लायें जिससे आम नागरिकों को लाभ मिल सकें।  मितान योजना के एक मई 2022 से शुभारंभ से अब तक 23000 से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। एक नवंबर 2022 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन एवं सभी आयु वर्ग के नागरिकों के आधार में मोबाईल नंबर अद्यतन सुविधा प्रारंभ की गई है। राज्य के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में विगत 2 दिनों में ही करीब एक हजार से अधिक लोगों ने छोटे बच्चों के आधार पंजीयन एवं आधार में मोबाईल अद्यतन के लिए मितान कॉल सेंटर के माध्यम से अपाइंटमेंट बुक कराए गए है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...