Google Analytics Meta Pixel लोगों को लुभा रहा आवास एवं पर्यावरण विभाग का स्टॉल - Ekhabri.com

लोगों को लुभा रहा आवास एवं पर्यावरण विभाग का स्टॉल

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किये जाने की अपील पर अधारित है,छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल का स्टॉल, ‘निर्माण लागत पर घर योजना‘ में दिखाई दे रही लोगों की विशेष रूचि, राज्योत्सव में पर्यावरण संरक्षण मण्डल की प्रदर्शनी में डिजिटल डिस्प्ले भी

रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान परिसर में आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत लगाया गया स्टॉल लोगों को खूब लुभा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की प्रदर्शनी अंतर्गत ‘निर्माण लागत पर घर योजना‘ में लोगों द्वारा विशेष रूचि दिखायी जा रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की प्रदर्शनी में प्रवेश द्वार पर ही सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर प्रतिबंध का संदेश आकर्षक ढंग से दिया जा रहा है।स्टॉल के प्रवेश द्वार पर ही बड़े आकर्षक ढंग से यह लिखा गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर 01 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी जिन वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनका भी चित्र बनाकर उल्लेख किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मण्डल की पूरी प्रदर्शनी डिजिटल है। डिजिटल में ही मण्डल के कार्यकलाप, उपलब्धियां, योजनाएं एवं विभिन्न विषयों पर चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान को दर्शाया गया है।मण्डल की प्रदर्शनी में मण्डल द्वारा तैयार की जा रही अत्याधुनिक केन्द्रीय प्रयोगशाला का भी मॉडल रखा गया है एवं एक फिल्म के माध्यम से प्रयोगशाला एवं उसके उपकरणों के बारे में जानकारी दी जा रही है। मण्डल के स्टॉल में दर्शकों के साथ छात्र-छात्राओं की भी भारी भीड़ है जो सिंगल यूज प्लास्टिक पर अपनी जिज्ञासाएं मण्डल के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के समक्ष रख रहे हैं। विदित हो कि सर्वश्रेष्ठ स्टॉल की श्रेणी में आवास एवं पर्यावरण विभाग के स्टॉल को विशेष पुरस्कार दिया गया है, जो मण्डल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इसी तरह आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की प्रदर्शनी में मंडल की योजनाओं एवं रिक्त संपत्तियों की जानकारी स्टॉल में लोगों को दी जा रही है। मंडल की चिन्हित आवासीय एवं व्यवसायिक योजनाओं में ‘निर्माण लागत पर घर योजना‘ में लोगों की विशेष रुचि देखने को मिल रही है। इस योजना अंतर्गत एकमुश्त भवन मूल्य की राशि जमा करने की योजना के तहत तीन माह के भीतर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट तथा 6 माह में जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मंडल के स्टॉल में संपत्तियों के तत्काल ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। मंडल के स्टॉल में अब तक 400 से अधिक इच्छुक हितग्राहियों को मंडल की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...