बिलासपुर : में छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस पूरी चयन प्रक्रिया में निर्धारित प्रावधानों और पारदर्शिता के नियमों का पालन नहीं किया गया। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
हाईकोर्ट की सख्ती, चार सप्ताह में सरकार से मांगा जवाब
इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति पी पी साहू की बेंच ने राज्य शासन से चार सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने याचिका में उठाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए विस्तृत जवाब तलब किया है।
याचिकाकर्ता ने लगाए गंभीर अनियमितताओं के आरोप
राजनांदगांव निवासी प्रदीप शर्मा ने अधिवक्ता अली असगर के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि चयन प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
याचिका में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नमित शर्मा और अंजलि भारद्वाज मामले में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। जबकि सुप्रीम कोर्ट समय समय पर सूचना आयोगों की भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करता रहा है।
उम्मीदवारों की पात्रता बदलने पर भी उठे सवाल
आरोप है कि वर्ष 2024 में दो उम्मीदवारों को पहले सूचना आयुक्त पद के लिए अयोग्य घोषित किया गया था, लेकिन केवल छह महीने के भीतर ही उन्हें योग्य मानते हुए चयनित कर लिया गया। इस बदलाव को याचिका में गंभीर अनियमितता बताया गया है।
सर्च कमेटी की संरचना और इंटरव्यू प्रक्रिया पर विवाद
याचिका में यह भी कहा गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए सर्च कमेटी के सदस्यों और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा इंटरव्यू लिया गया, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित बताया गया है। अन्य राज्यों जैसे तमिलनाडु और महाराष्ट्र में इस प्रक्रिया की अध्यक्षता रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में पूरी समिति ब्यूरोक्रेट्स की थी।
मुख्य सचिव की भूमिका पर भी सवाल
याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्य सचिव पद पर रहते हुए मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए इंटरव्यू दिया। हालांकि इसके लिए विभागीय अनुमति और अवकाश लेने की बात कही गई है, लेकिन फिर भी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...