रायपुर, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में संवेदनशील और जनकेंद्रित प्रशासन का एक उदाहरण सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के त्वरित हस्तक्षेप से एक वृद्ध हितग्राही को लंबित योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सका। मीडिया में मामला सामने आते ही शासन-प्रशासन सक्रिय हुआ और जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई गई।

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पथर्री निवासी भीखलु राम ध्रुव लंबे समय से पेंशन और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे। जैसे ही यह खबर सामने आई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। कलेक्टर बीएस उइके ने मामले की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि हितग्राही का ई-केवाईसी लंबित होने के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके बाद भीखलु राम ध्रुव को तीन माह की लंबित वृद्धावस्था पेंशन एकमुश्त प्रदान की गई। इसके साथ ही खाद्य विभाग ने उनके घर पहुंचकर 1 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया और नियमित राशन वितरण भी सुनिश्चित किया गया।
राहत मिलने के बाद हितग्राही भीखलु राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन और राशन मिलने से जीवन में बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें भरोसा है कि सरकार उनकी चिंता करती है।
प्रदेश में शासन का फोकस अब केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर लाभ पहुंचे। इस घटना को प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...