रायपुर, 28 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की पहल अब असर दिखाने लगी है। जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और यह गांव सामुदायिक भागीदारी आधारित ग्रामीण पर्यटन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में केरे गांव को विकसित करते हुए यहां पांच होमस्टे स्थापित किए गए हैं। इन होमस्टे के संचालन के लिए स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
हाल ही में महुआ होमस्टे में ठहरे पर्यटकों के अनुभव ने इस मॉडल की सफलता को और मजबूती दी है। बिलासपुर से रांची जा रहे यात्रियों ने ऑनलाइन जानकारी के आधार पर यहां रुकने का निर्णय लिया। गांव पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें स्थानीय व्यंजनों का अनुभव भी मिला। पर्यटकों ने गांव की स्वच्छता, सुविधाओं और ग्रामीणों के व्यवहार की सराहना की।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस पहल को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। केरे गांव जैसे मॉडल अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं, जहां संस्कृति संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।
राज्य सरकार द्वारा पर्यटन मंडल के माध्यम से इको-टूरिज्म सर्किट का विकास, आदिवासी संस्कृति को पर्यटन से जोड़ना, होमस्टे नीति का विस्तार और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार-प्रसार जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
जिला प्रशासन जशपुर की यह पहल न केवल रोजगार सृजन कर रही है, बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी संरक्षित कर रही है। बढ़ती लोकप्रियता के साथ केरे गांव अब राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...