रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर भी जोर दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।










