रायपुर, 09 मई 2026।छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र से निकली एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है। रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के निवासी अजय गुप्ता, जो एक साधारण तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से आते हैं, ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर संघर्ष से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अजय गुप्ता ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 91वीं रैंक हासिल की। बचपन में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह कर परिवार की मदद करने वाले अजय अब उन्हीं जंगलों के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने 10वीं में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आगे चलकर उनका चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में हुआ, जहां उन्हें तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति भी मिली।
अजय बताते हैं कि पहले उनके सपने सीमित थे, लेकिन एनआईटी में प्रवेश के बाद उनका दृष्टिकोण बदला और उन्होंने बड़े लक्ष्य तय किए। जंगल से उनका जुड़ाव बचपन से रहा है, जिसने उन्हें जीवन की दिशा और प्रेरणा दी।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
अजय का बचपन अभावों में बीता, जहां उनके माता-पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा को प्राथमिकता दी। छुट्टियों में अजय जंगल जाकर परिवार के साथ वनोपज संग्रहण में सहयोग करते थे। इन्हीं कठिन परिस्थितियों ने उन्हें मजबूत बनाया और सफलता की ओर अग्रसर किया।
सरकारी योजनाओं से मिला संबल
अजय की सफलता में राज्य सरकार की योजनाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। लघु वनोपज संघ की छात्रवृत्ति और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ने उनकी पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे वे अपनी तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सके।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि एक युवा, जिसने स्वयं जंगलों में वनोपज संग्रहण किया, आज उन्हीं वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।
वन मंत्री ने बताया प्रेरणादायक उपलब्धि
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने भी अजय को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हजारों वनाश्रित परिवारों के सपनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि सही अवसर और समर्थन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना सकते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने अजय
अजय गुप्ता की सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। यह कहानी बताती है कि यदि मेहनत सच्ची हो और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो किसी भी कठिनाई को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...