Google Analytics Meta Pixel बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर आपदा मोचन दल ने किया सफल मॉकड्रिल - Ekhabri.com

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर आपदा मोचन दल ने किया सफल मॉकड्रिल

रायपुर। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तृतीय वाहनी के जवानों ने बलौदाबाजार के पलारी नगर स्थित बालसमुंद तालाब में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर सफल मॉकड्रिल किया। एनडीआरएफ की टीम ने डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बाढ़ से घिरे टापू में से गांव वालों को बचाया गया। साथ ही इसी दौरान कुछ व्यक्ति बाढ़ के हालातों में खुद से नाव बनाकर नदी पार कर रहे थे तो अचानक नाव पलट जाती है तो एनडीआरएफ के गोताखोरों ने नाव में उपस्थित लोगों को तत्काल रिस्पॉन्स डूबने से बचाया। इस दौरान कंट्रोल रूम बलौदाबाजार को खबर मिली कि पलारी में बाढ़ आने से बालसमुंद जलाशय के बीच में स्थित द्वीप में कुछ लोग फंसे हुए हैं जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे एवं रेस्क्यू कर गांव के लोगों को बचाया। वही एक व्यक्ति को भी पानी में डूबने से बचाया जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उक्त रेस्क्यू ओडिशा से आये एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट धनंजय कुमार की निगरानी में किया गया।
गौरतलब है की बाढ़ में फंसे हुए लोगों के बचने एवं सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम उड़ीसा से जिले आई हुई है। जिसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कैसे रेस्क्यू कर बचाया जाए यह बताया गया टीम के साथ में छत्तीसगढ़ नगर सेना के जवान भी संयुक्त रुप से मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य खुशबू बंजारे, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार हरिशंकर पैकरा, पलारी सीईओ सुरेश कंवर थाना निरीक्षक सीआर चंद्रा, नगर पंचायत सीएमओ लवकेश पैकरा सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही इस दौरान उपस्थित स्कूली छात्र छात्राएं एवं नगरवासियों को बाढ़ के समय घर में मौजूद पुराने समानों से कैसे जुगाड़ कर कुछ उपकरण बनाए जा सकते हैं उस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में पलारी नगर से नगरवासी स्कूली छात्र छात्राएं, नगर के वरिष्ठ नागरिकगण की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने काफी सराहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

बदलता मौसम दे रहा संकेत: भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक, जानिए आज का पूरा हाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...