Google Analytics Meta Pixel जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण - Ekhabri.com

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 60.73 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। कुल 48,742 ब्लॉकों में से 29,602 ब्लॉकों का सफलतापूर्वक सूचीकरण किया जा चुका है।

 

राज्य सरकार इस अभियान में डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर रही है, जिससे समयबद्ध और सटीक डेटा संग्रह सुनिश्चित हो रहा है। यह प्रक्रिया आगामी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने जताया संतोष, तेज़ी बढ़ाने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी मैदानी अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना से ही विकास योजनाएं सही लोगों तक पहुंचेंगी। साथ ही उन्होंने बड़े शहरों और नगर निगमों में धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बना नंबर-1 जिला

 

राज्य में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। जिले के सभी 528 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा जशपुर (99.87%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (99.84%), बेमेतरा (97.8%) और मुंगेली (96.52%) भी लक्ष्य के करीब हैं।

 

जिला प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय माइक्रो-प्लानिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग और टीमवर्क को दिया है।

 

 

 

बड़े शहरों में धीमी रफ्तार

 

जहां ग्रामीण और दूरस्थ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, वहीं बड़े शहरों में काम की गति धीमी बनी हुई है। रायगढ़ नगर निगम में केवल 4.65 प्रतिशत कार्य हुआ है। भिलाई नगर में 7.84% और रिसाली में 8.33% काम पूरा हुआ है।

Read Also  सी वोटर इंडेक्स गवर्नेंस में बघेल भारत के टॉप सीएम बने, केवल 6% वोटर्स ही है छतीसगढ़ सीएम से नाराज

 

राजधानी रायपुर में 1,964 ब्लॉकों में से मात्र 203 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण हुआ है, जो कि केवल 10.34 प्रतिशत है।

 

 

 

प्रशासनिक सक्रियता से बढ़ी उम्मीद

 

राज्य के अधिकांश जिलों में कार्य शुरू हो चुका है और ‘HLBs Not Started’ का आंकड़ा लगभग शून्य है। प्रशासन ने बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *