Google Analytics Meta Pixel बीजापुर के उसूर ने रचा इतिहास, देशभर में हासिल की दूसरी रैंक… बस्तर मॉडल की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर - Ekhabri.com

बीजापुर के उसूर ने रचा इतिहास, देशभर में हासिल की दूसरी रैंक… बस्तर मॉडल की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन आधारित योजनाओं और जमीनी विकास मॉडल का असर अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाई देने लगा है। नीति आयोग की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए जारी इस रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक की उपलब्धि को स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक विकास के क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला यह इलाका अब देश के सामने विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – बस्तर का यह भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसूर ब्लॉक के नागरिकों, स्वास्थ्य अमले और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक रैंक नहीं, बल्कि उन दूरस्थ गांवों की मेहनत और विश्वास की जीत है जहां सरकार की योजनाएं अब वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से मितानिनों, एएनएम, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जिस तरह सेवाएं गांवों तक पहुंचाई गईं, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

 

Read Also  अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाता है स्काउट गाइड: डॉ प्रेमसाय सिंह

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब लक्ष्य केवल उपलब्धि हासिल करना नहीं, बल्कि देश में पहला स्थान प्राप्त करना है।

 

केदार कश्यप ने कहा – जो इलाका कभी पिछड़ा कहलाता था, वही आज बना विकास का मॉडल

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इसे बस्तर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं अब वास्तविक रूप से गांवों तक पहुंच रही हैं और उसूर ब्लॉक इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है।

 

उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासन ने जिस प्रतिबद्धता के साथ काम किया, उसी का परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

 

मंत्री कश्यप ने कहा कि कभी सुविधाओं से दूर माना जाने वाला उसूर अब देशभर में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी मॉडल के रूप में पहचाना जा रहा है। इस सफलता में मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और ग्रामीण स्वास्थ्य टीमों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत रही है।

 

इन मानकों पर चमका उसूर, नीति आयोग भी हुआ प्रभावित

 

नीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मूल्यांकन किया था, जिसमें उसूर ब्लॉक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया।

 

संचारी रोगों पर मजबूत नियंत्रण

मलेरिया, डेंगी समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव-गांव अभियान चलाया गया। दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य टीमों की पहुंच सुनिश्चित की गई।

 

संस्थागत प्रसव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के चलते संस्थागत प्रसव के आंकड़ों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। इससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई।

Read Also  राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन...खाद्य विभाग ने जारी किया निर्देश

 

टीकाकरण अभियान बना सफलता की ढाल

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के साथ एचपीवी वैक्सीनेशन को भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया।

 

गांवों तक पहुंची गंभीर बीमारियों की जांच सुविधा

बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियों की जांच और उपचार सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई गईं, जिससे लोगों को समय पर इलाज मिलने लगा।

 

अब नजर देश में नंबर वन बनने पर

 

कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन अब अगले चरण की तैयारी में जुट चुका है।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाकर आगामी तिमाहियों में देशभर में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *