Google Analytics Meta Pixel खेतों में हाथी का आतंक, लगातार खराब कर रहे फसल - Ekhabri.com

खेतों में हाथी का आतंक, लगातार खराब कर रहे फसल

कोरबा : राज्य में हाथियों का लगातार आतंक देखने को मिल रहा है, कोरबा वन मंडल में धरमजयगढ़ क्षेत्र से आया एक दंतैल हाथी कुदमुरा रेंज के कलमीटिकरा पहुंच गया है। क्षेत्र में पहुंचते ही हाथी ने बरपाली इलाके में एक किसान की धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। पिछले 15 दिनों में हाथियों के झुंड जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 200 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। धान की फसल तैयार होने के साथ ही हाथियों की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। इसके लेकर किसानों ने वन विभाग को गुहार लगाई है

 

करतला रेंज के लबेद क्षेत्र में करीब 15 हाथी मौजूद हैं। वहीं कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में करीब 50 हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। इन क्षेत्रों में हाथी लगातार खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दंतैल हाथियों के गांवों में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई स्थानों पर हाथियों द्वारा मकानों को भी नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं। कोरबी के आसपास घूम रहा एक दंतैल कई बार हाईवे तक पहुंच रहा है, जिससे सड़क पर भी खतरा बना हुआ है।

 

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। पसान रेंज में मरवाही की ओर से पहुंचे हाथी फिलहाल सीमा क्षेत्र में ही विचरण कर रहे हैं। धान की फसल लगने के बाद हाथियों के झुंड दिन के समय भी खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण इंद्रपाल मरावी का कहना है कि फसल को हुए वास्तविक नुकसान की तुलना में मुआवजा कम मिलता है। हाथियों के डर से किसान खेतों में जाने से भी बच रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण फसल बचाने के लिए समूह बनाकर हाथियों को खदेड़ने खेतों तक पहुंच रहे हैं।

Read Also  Crime : नामांकन भरने गए प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण! मारपीट कर दी धमकी, FIR दर्ज

 

कई बार इस दौरान हाथी आक्रामक हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों की जान पर भी खतरा बना रहता है। हाथियों ने अब छोटी पहाड़ियों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। करतला रेंज का लबेद, जटगा रेंज का कुटेश्वर नगोई और केंदई रेंज की कोरबी पहाड़ी हाथियों की पसंदीदा जगह बन गई है। यहां हाथी लंबे समय तक ठहर रहे हैं। कुदमुरा रेंज का कलमीटिकरा भी हाथियों के आवागमन का प्रमुख प्रवेश द्वार बन गया है। इसके आगे धरमजयगढ़ की सीमा लगी होने के कारण इस मार्ग से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *