Google Analytics Meta Pixel कोरबा के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कर्मचारियों का हंगामा, संडे ड्यूटी कटौती पर काम बंद कर किया प्रदर्शन - Ekhabri.com

कोरबा के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कर्मचारियों का हंगामा, संडे ड्यूटी कटौती पर काम बंद कर किया प्रदर्शन

कोरबा: गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कर्मचारियों ने संडे ड्यूटी में कटौती के विरोध में काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी वितरण में असमानता बरती जा रही है, जिससे स्टाफ में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

संडे ड्यूटी को लेकर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा

 

अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि पहले सभी कर्मचारियों को रविवार की ड्यूटी का अवसर मिलता था, लेकिन अब चुनिंदा कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे आर्थिक और कार्य विभाजन दोनों स्तर पर असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है।

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा कि या तो सभी को समान रूप से संडे ड्यूटी दी जाए या फिर किसी को भी न दी जाए।

 

रोज 300 मरीज पहुंचते हैं इलाज कराने

 

कर्मचारियों ने बताया कि नेहरू शताब्दी चिकित्सालय एक केंद्रीय अस्पताल के रूप में कार्य करता है, जहां गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, देलवाड़ीह और कोरबा समेत आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 300 ओपीडी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

 

ऐसे में कर्मचारियों का तर्क है कि अस्पताल में कार्य का दबाव लगातार बना रहता है, इसलिए ड्यूटी का वितरण भी समान होना चाहिए।

 

कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ जांच की मांग

 

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ भी जांच की मांग उठाई। उनका आरोप है कि ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और कुछ कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Read Also  राज्य में अब तक 412.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

प्रबंधन ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की

 

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गेवरा एरिया की कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर रोस्टर के अनुसार काम करने और जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

 

सुधा शिंदे ने कहा कि अन्य एरिया अस्पतालों में भी संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है और यह फैसला व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लिया गया है।

 

इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, कार्यालय स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

रविवार की ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला

 

इधर अस्पताल की सीएमएस डॉ. विजयलक्ष्मी धान ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर रविवार की ओपीडी सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अस्पताल के इनडोर वार्ड पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।

 

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले सभी कर्मचारियों को संडे ड्यूटी का लाभ मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ कार्यालयीन कर्मचारियों की ड्यूटी हटाई गई है।

 

अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बढ़ सकता है विवाद

 

संडे ड्यूटी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आने वाले दिनों में और गहरा सकता है। कर्मचारी जहां समान व्यवस्था की मांग पर अड़े हैं, वहीं प्रबंधन इसे प्रशासनिक निर्णय बता रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *