Google Analytics Meta Pixel भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति पर सख्त समीक्षा - Ekhabri.com

भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति पर सख्त समीक्षा

रायपुर, 25 मई 2026।स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भोरमदेव क्षेत्र में 146 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना की प्रगति को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदेव स्थित सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक से पूर्व उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के साथ पूरे प्रोजेक्ट क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।

 

बैठक में मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार, संग्रहालय, पर्यटक सुविधाओं, लैंडस्केपिंग, वृक्षारोपण और सरोवर सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार मशीनरी व मानव संसाधन बढ़ाए जाएं।

 

उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग के इंजीनियरों को निर्माण एजेंसियों को तकनीकी सहयोग देने के लिए कहा गया, ताकि परियोजना की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके।

 

समीक्षा के दौरान मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा डैम से जुड़े कार्यों की भी प्रगति पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर के प्रवेश द्वार, खंभों और दीवारों में फणी नागवंशी स्थापत्य शैली की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे। साथ ही द्वार पर स्थापित की जाने वाली नंदी प्रतिमा को भव्य और आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया।

 

उप मुख्यमंत्री ने आदिवासी संग्रहालय के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हुए कहा कि इसमें भोरमदेव क्षेत्र के इतिहास और पौराणिक कथाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए, ताकि पर्यटकों को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिल सके।

Read Also  माननीयों के बंगले बनाने को 29 हजार पेड़ काटेगी सरकार, पेडों से चिपकी महिलाएं

 

स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए कि महिला और पुरुष शौचालय अलग-अलग और सुविधाजनक स्थानों पर बनाए जाएं। साथ ही वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पीपल, बरगद और नीम जैसे छायादार वृक्षों के रोपण की तैयारी तत्काल शुरू करने को कहा।

 

बैठक में जनप्रतिनिधि, इंजीनियर, ठेकेदार और निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *