रायपुर, 28 मई 2026। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में आमों की विभिन्न किस्मों की बहार देखने को मिलेगी और पूरा वातावरण आममय हो जाएगा।
महोत्सव का शुभारंभ 29 मई को अपरान्ह 4 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में आम की 250 से अधिक देशी-विदेशी किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही आम के पौधे और फल आमजनों के लिए विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे।
**250 से अधिक किस्मों की प्रदर्शनी**
महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, अलफांसो, तोतापरी सहित कई लोकप्रिय किस्मों के साथ-साथ संकर और विशिष्ट किस्मों जैसे आम्रपाली, मल्लिका, नूरजहां और मियाजाकी का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
**प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन**
आम से बने व्यंजनों, सजावट, मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस और मॉडल प्रतियोगिताएं इस महोत्सव का खास आकर्षण रहेंगी। विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थी, महिलाएं और आमजन इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।
**तकनीकी सत्र और किसानों को मार्गदर्शन**
30 मई को ‘आम उत्पादन समस्या एवं समाधान’ विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी देंगे। 31 मई को सफल किसानों और उद्यमियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।
**निःशुल्क प्रवेश और पंजीयन**
महोत्सव में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी आम की विभिन्न किस्मों और उत्पादों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य आम उत्पादन को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को कृषि से जोड़ना और रोजगार के अवसरों की जानकारी देना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...