Google Analytics Meta Pixel भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिए करोड़ों के तोहफे - Ekhabri.com

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिए करोड़ों के तोहफे

रायपुर, 01 जून 2026।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को 152 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान 43 निर्माण एवं अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, जिससे बस्तर के सुदूर अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

 

समाधान शिविर ग्राम बड़े कनेरा में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 40 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति सरकार के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनता तक उनकी वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करना है। 1 मई से शुरू यह अभियान 10 जून तक चलेगा, जिसमें प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर 96 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि लगभग 56 करोड़ रुपये के 29 नए कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें सड़क, सिंचाई, पुल-पुलिया और अन्य अधोसंरचना परियोजनाएं शामिल हैं, जो जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देंगी।

 

बड़े कनेरा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। नारंगी नदी पर स्टॉप डेम के जीर्णोद्धार, केशकाल से एरला मार्ग के मजबूतीकरण, और विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई। साथ ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पर्यटन विकास कार्य, गोंडवाना भवन और सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण की घोषणा भी की गई।

Read Also  यूपीए कार्यकाल में बढ़ा धान का समर्थन मूल्य- भूपेश

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और वनवासियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता, और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दरों का लाभ दिया जा रहा है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 400 से अधिक सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिससे लोग घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने “हर घर सोलर” के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन कोंडागांव जिले के लिए विकास की नई दिशा और जनसहभागिता का मजबूत उदाहरण बनकर उभरा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *