Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने बीजापुर में किराना दुकान पर रुककर बढ़ाया हौसला - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में किराना दुकान पर रुककर बढ़ाया हौसला

रायपुर, 2 जून 2026।प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक मानवीय और प्रेरणादायक चेहरा बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम कोण्डापल्ली में देखने को मिला। चौपाल कार्यक्रम के लिए जाते समय उनका काफिला अचानक एक छोटी-सी किराना दुकान के सामने रुक गया, जहां एक असाधारण बदलाव की कहानी सामने आई।

 

यह दुकान आत्मसमर्पित दंपत्ति मासा तामो और जयमोती की है, जो कभी नक्सली संगठन से जुड़े रहे, लेकिन अब मुख्यधारा में लौटकर आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने दुकान के भीतर पहुंचकर दोनों से आत्मीय बातचीत की और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दुकान से पानी की बोतल खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आत्मनिर्भरता ही नए जीवन की सच्ची पहचान है।

 

 

*संघर्ष से बदलाव तक का सफर*

मासा तामो का बचपन अभावों में बीता और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वर्ष 2007 में वह नक्सली संगठन से जुड़ गया। वहीं जयमोती ने भी बचपन में माता-पिता को खो दिया और कठिन हालात ने उन्हें भी उसी राह पर ला खड़ा किया। संगठन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वर्ष 2021 में उन्होंने विवाह किया।

 

समय के साथ दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया और अक्टूबर 2025 में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट आए।

 

 

*पुनर्वास से मिली नई पहचान*

 

बीजापुर पुनर्वास केंद्र में उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत जयमोती को एक लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने अपनी किराना दुकान शुरू की।

Read Also  महाराष्ट्र में संविधान के अपमान को लेकर भड़की हिंसा

 

 

अब सम्मान के साथ जीवनयापन

मासा और जयमोती ने बताया कि अब वे मेहनत से अपनी आजीविका चला रहे हैं और भविष्य को लेकर आशावान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति और प्रशासन के सहयोग ने उन्हें नई पहचान और सम्मानजनक जीवन दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहानी केवल एक दंपत्ति की नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की सशक्त तस्वीर है, जो बताती है कि अवसर और सहयोग मिलने पर कोई भी व्यक्ति मुख्यधारा में लौटकर बेहतर जीवन जी सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *