रायपुर।कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकालते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अभाविप ने विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। परिषद का आरोप है कि सेवा समाप्ति के बावजूद पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बिना वैधानिक प्रक्रिया के पुनः प्रवेश दिया गया है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। इसके अलावा वर्ष 2019 में हुई एक अन्य नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बने ऑडिटोरियम की जर्जर स्थिति को लेकर भी भ्रष्टाचार की आशंका जताई और इसकी उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कोर्स के नाम बदलने से उत्पन्न भ्रम, परीक्षा के दौरान बिजली कटौती, छात्रावास में दूषित पेयजल, मेस की खराब गुणवत्ता, खेल सुविधाओं की कमी, बस परिवहन व्यवस्था में अव्यवस्था और स्टूडियो सुविधाओं के उपयोग न होने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
अभाविप के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को शिक्षा और गुणवत्ता का केंद्र होना चाहिए, न कि अनियमितताओं का अड्डा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वहीं छात्र नेता सुजल गुप्ता ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ऑडिटोरियम उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने छात्रावास और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की भी मांग की।
घंटों चले प्रदर्शन के बाद कुलसचिव ने अभाविप प्रतिनिधियों से चर्चा की और संबंधित मामलों की जांच व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
अभाविप ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...