रायपुर। शिवसेना (शिंदे गुट) ने 2028 के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने राजधानी रायपुर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि आने वाले समय में शिवसेना (शिंदे) एक मजबूत राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभरेगी।
डॉ. वर्मा ने बताया कि पार्टी का विशेष फोकस छत्तीसगढ़ और गोवा जैसे राज्यों पर है, जहाँ संगठनात्मक उपस्थिति बढ़ाने और वोट प्रतिशत में इजाफा करने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी 20 सीटों की मांग करने की तैयारी में है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवसेना (शिंदे) का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं है, बल्कि आम जनता की आवाज बनना है। पार्टी का विजन – “राष्ट्र प्रथम, जनता सर्वोपरि” है। डॉ. वर्मा ने कहा कि नीतियाँ विकास, पारदर्शिता और जनसरोकार पर आधारित होंगी।
भाषा विवाद पर बयान
भाषा विवाद को लेकर डॉ. वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी को पहला और हिंदी को दूसरा स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने अपील की कि भाषा को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित न हो, क्योंकि इससे समाज में अनावश्यक विभाजन होता है।
पत्रकार और साहित्यकार होंगे सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि साहित्यकारों को उनके पिता और सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की स्मृति में 21 लाख रुपये, जबकि पत्रकारों को 5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...