Google Analytics Meta Pixel रायपुर में बनेगा प्रीमियम क्वींस क्लब, 25 करोड़ निवेश प्रस्तावित - Ekhabri.com

रायपुर में बनेगा प्रीमियम क्वींस क्लब, 25 करोड़ निवेश प्रस्तावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही एक विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा। क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत एक महत्वपूर्ण परियोजना प्रस्तावित की गई है।

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा तैयार इस योजना के तहत क्लब को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें स्कॉश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, बिलियर्ड रूम और टेबल टेनिस हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के अनुसार, इस परियोजना को लाइसेंस, डेवलप, ऑपरेट एवं ट्रांसफर (LDOT) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वर्तमान सुविधाओं का संचालन और प्रबंधन किया जाएगा, साथ ही टेनिस कोर्ट क्षेत्र के रिक्त स्थान पर लगभग 61 कमरों वाला आधुनिक हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक भी तैयार किया जाएगा।

 

परियोजना में करीब 25 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है, जिससे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ दीर्घकालिक राजस्व और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना की लाइसेंस अवधि 20 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसे अतिरिक्त 10 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

 

परियोजना के तहत क्लब परिसर का व्यापक आधुनिकीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे इसे एक प्रीमियम मल्टीफंक्शनल हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सके। बेहतर सड़क संपर्क और शहर के प्रमुख क्षेत्रों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के चलते यह स्थान निवेशकों और उपयोगकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह परियोजना रायपुर को एक नए प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे राज्य में निजी निवेश, रोजगार सृजन और शहरी अधोसंरचना विकास को नई गति मिलेगी।

Read Also  रायपुर में पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती, जांच अभियान जारी

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्वींस क्लब ऑफ इंडिया में सांसद और विधायक वर्ग के 108 सदस्यों की विशेष सदस्यता पूर्ववत जारी रहेगी, जिससे वर्तमान सदस्यों के हित सुरक्षित रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *