Google Analytics Meta Pixel प्लेसमेंट एजेंसी पर वेतन में कटौती और पर्ची नहीं दिए जाने का लगाया आरोप - Ekhabri.com

प्लेसमेंट एजेंसी पर वेतन में कटौती और पर्ची नहीं दिए जाने का लगाया आरोप

दुर्ग । कलेक्टर जनदर्शन में एनयूएलएम के तहत कार्यरत सामुदायिक संगठकों को प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा वेतन में कटौती एवं वेतन पर्ची प्रदाय नहीं करने की शिकायत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से की। सामुदायिक संगठकों ने बताया कि वे वर्ष 2016-17 से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा तब से अब तक वेतन पर्ची नहीं दिया गया है। वर्तमान में 2 महीने से एजेंसी द्वारा 6 हजार 957 रूपए वेतन ही दिया जा रहा है। संगठकों ने बताया कि 2-3 हजार रूपए का पेट्रोल का कार्य में ही खर्च हो जाता है। संगठकों ने कलेक्टर से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया। एसीसी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति कुरूद वार्ड 22 के रहवासियों ने अपनी कॉलोनी को भिलाई निगम को हस्तांतरित करने का आवेदन दिया। कालोनी के रहवासियों ने अपने आवेदन में कहा कि कालोनी का निर्माण किसी बिल्डर के द्वारा नहीं अपितु यहां के सेवानिवृत कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से किया है। कॉलोनी का हस्तांतरण भिलाई निगम को हो जाएगा तो यहां आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के लिए रास्ता आसान हो जाएगा। हाऊसिंग बोर्ड वार्ड क्रं. 26 के रहवासियों ने जलनिकासी के संबंध में नाली निर्माण से संबंधित आवेदन दिया। जनदर्शन में बड़ी संख्या में आवेदन फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा की गई वादा खिलाफी पर भी आए। कलेक्टर ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों का चिन्हांकन किया गया है, इनपर कड़ी कार्रवाई की जावेगी। जनदर्शन में आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित भी आए इसमें रजिस्टर खसरा की 5 साल की प्रतिलिपि प्रदान नहीं किए जाने संबंधी शिकायत की गई। कलेक्टर जनदर्शन में कॉलेज के एक दृष्टिबाधित छात्र ने लैपटॉप की मांग की। उसने कहा कि वह रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण कॉलेज में पढ़ता है लैपटॉप मिल जाने से उसे बेहतर पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी। बोरसी की निवासी एक वरिष्ठ महिला ने दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायत की, उसने कहा कि 1 साल से दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रही है। कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आज जनदर्शन में 48 आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में आए आवेदनों के निराकरण की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठकें की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...